Hello friends..
जैसा की देखा गया है की अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं मे "भारत की जनजातियों एवं प्रजातियों" से प्रश्न पुछे जाते हैं। इसलिए आज के इस POST में मैंने " भारत की जनजातियाँ एवं प्रजातियाँ" से संबन्धित ज्ञान आपके लिए प्रस्तुत किया है ,जो आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत जी उपयोगी है।
भारत की जनजातियाँ एवं प्रजातियाँ
भारत की प्रजातियाँ
डा० बी एस गुहा ने भारतीय उपमहाद्वीप की वर्तमान जनसंख्या को प्रजाति के आधार पर निम्न प्रकार से वर्गीकृत किया है ।
1. नेग्रिटो (Negrito) - अंडमान निकोबार एवं दक्षिण भारत के कदार , इरुला ,एवं पनियान ।
2. मंगोलाइड (Mongoloid) - यह प्रजाति हिमाचल प्रदेश , सिक्किम ,भूटान ,असम एवं म्यांमार की सीमा पर पाए जाते हैं ।
3. प्रोटो औस्ट्रेलोइड (Proto Austreloid ) - कुरम्बा ,यरूबा , कॉल , मुंडा, संथाल , भील ,चेंचू , मलायन
4. पश्चिमी चौड़े सिर वाली (Western Brachy Cephals) - यह प्रजाति पश्चिम बंगाल (कायस्थ ) ,सौराष्ट्र ( काठी ) , गुजरात , तमिलनाडू , महाराष्ट्र , कर्नाटक , बिहार और गंगा के डेल्टा में पूर्वी उत्तर प्रदेश में पाए जाते हैं ।
5. भू - मध्यसागरीय (Mediterannean) - यह प्रजाति पंजाब , उत्तर प्रदेश , महाराष्ट्र , मलाबार तट और पश्चिम बंगाल में पाए जाते हैं ।
6. नार्डिक (Nordics) - उत्तर पश्चिम भारत के लोगों में ये प्रजाति पायी जाती है ।
जनजातियाँ
भारतीय संविधान का अनुछेद 342 का सम्बन्ध भारत के अनुसूचित जनजातियों से है । इस अनुक्षेद में अनुसूचित जन जातियों को परिभाषित करते हुये यह कहा गया है की इनमें वे जन जातियाँ , जन जातीय संप्रदाय या जन जाती और जन जातिय समुदायों के समूह या वर्ग शामिल होंगे जिन्हें राष्ट्रपति सार्वजनिक अधिसूचना द्वारा घोषित करेंगे ।
भारत की प्रमुख जनजातियाँ
राज्य जनजातियाँ
झारखंड संथाल , मुंडा , उरांव , खरिया ,कोरवा , असुर ,माल पहाड़िया , हो , बिरहोर
गुजरात कोली भील बनजारा खारी
महाराष्ट्र बार्ली, कोली
आंध्र प्रदेश लम्बाडा , येरूकाला ,चेंचू , यनाडी
कर्नाटक कोडागु , नौकाडा , यारावा ,टुलु
तमिलनाडू कोटा ,बड़गा , टोडा ,इरुला , कुटुंबा
केरल मलकारा ,मोपला , अलार ,उल्लाडा , नायर
मध्यप्रदेश कमार ,अगारिया ,भील , कोल , कोरकू ,
गोंड , बेंगा
राजस्थान बंजारा ,भील , बागड़ी ,मीना , गरासिया
दादरा और नगर हवेली कोली ,बरली ,कथोडिया
छत्तीसगढ़ कव्रढ़ा , मुरिया
पश्चिम बंगाल असुर ,लोधा ,भूमिज ,महाली
उत्तराखंड थारु , जौनसारी , भोटिया , खासा , बुक्सा
हिमाचल प्रदेश पंगवाली , गद्दी , जाददा , किन्नौर ,गुज्जर
पंजाब सांसी
जम्मू कश्मीर वाटल , गुज्जर ,बकरवाल , चौपान
नागालेंड नागा , कोनयाक
मिजोरम लाखेर ,मिजो , पावी
मणिपुर कुकी
त्रिपुरा रियांग ,त्रिपुरी
मेघालय जयंतिया ,मीकिर ,गारो , ख़ासी
असम करबी , बोजे , टागिन , लुशाई , राभा
अरुणाचल प्रदेश सिंगपो , डाफला , आपातानी , मिश्मी
लक्षदीप मालमी
अंडमान निकोबार जारना , औजे , जारवा ,शोम्पेन , सेन्टलीज
सिक्किम लेप्चा
दोस्तों मुझे आशा है की आपको" भारत की जनजातियाँ एवं प्रजातियाँ " का ये POST अच्छा लगा होगा । अगर इसमें किसी भी तरह की कोई कमी हो तो आप हमें Comment Box में सुझाव दे सकते हैं...इस पोस्ट को अपने दोस्तों क साथ जरूर share करें
धन्यवाद.....


3 Comments
Wonderful sir..
ReplyDeleteMd Daiyan ansari
DeleteWonderful sir
Md Daiyan ansari
DeleteWonderful sir