दोस्तों अगर आप कक्षा 10 में अध्ययनरत हैं और JAC बोर्ड की 2023 की मैट्रिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो ये महत्वपूर्ण प्रश्न आपके लिए बहुत ही लाभदायक होगा जिससे आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
“हमारा भविष्य हमारे वर्तमान पर निर्भर होता है,इसीलिए अपने लक्ष्य पर काम करो"
| अध्याय-1 रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण |
महत्वपूर्ण प्रश्न ।
1).शरीर में भोजन का पाचन कैसी अभिक्रिया है ?
Ans. वियोजन अभिक्रिया
2).Fe2O3 + 2Al → Al2O3 + 2Fe किस प्रकार की अभिक्रिया है?
Ans. विस्थापन अभिक्रिया
3).श्वसन किस प्रकार की अभिक्रिया है ?
Ans. ऊष्माक्षेपि अभिक्रिया
4).लौह चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है ?
Ans. हाइड्रोजन गैस और एवं आयरन क्लोराइड बनता है |
5).चिप्स की थैलियों में कौन सी गैस भरी रहती है?
Ans. नाइट्रोजन गैस
6).उस अभिक्रिया का नाम बताइए जिसमे एक तत्व , दुसरे तत्व द्वारा विस्थापित होता है ?
Ans. विस्थापन अभिक्रिया.
7).उस अभिक्रिया का नाम बताइए जिसमे दो अभिकारक के बीच आयनों का आदान प्रदान होता है ?
Ans. द्विविस्थापन अभिक्रिया
8).उस अभिक्रिया का नाम बताइए जिसमे एक पदार्थ आक्सीकृत होता है जबकि दूसरा पदार्थ अवकृत होता है ?
Ans. रेडाक्स अभिक्रिया
9).No2 का धुआं किस रंग का होता है ?
Ans. भूरे रंग का
10).CaO (s) का सामान्य नाम लिखिए |
Ans. चूना पत्थर
11).श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहा जाता है ? वर्णन कीजिये |
12).वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है ?
13).वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है ? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए |
14).ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है ? उदहारण दीजिये |
15).एक भूरे रंग का चमकदार तत्व X को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है |
(1) इस तत्व X एवं उस काले रंग के यौगिक का नाम बताईये |
(2) इस अभिक्रिया का समग्र समीकरण लिखिए |
16).संक्षारण क्या है ? धातु को संक्षारित होने से बचाने के लिए तीन विधियों का नाम लिखो।
17).अवक्षेपन अभिक्रिया से क्या अभिप्राय है? उदाहरण देकर समझाएं।
18.)उपचयन एवं अपचयन अभिक्रिया में अंतर लिखें।
19).उपचयन अपचयन अभिक्रिया को रेडॉक्स अभिक्रिया क्यूं कहा जाता है?
20). निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए एवं प्रत्येक अभिक्रिया का प्रकार बताईये |
(a) पोटैशियम ब्रोमाइड (aq) + बेरियम आयोडाइड (aq) → पोटैशियम आयोडाइड (aq) + बेरियम ब्रोमाइड (s) |
(b) जिंक कार्बोनेट (s) → जिंक ऑक्साइड (s) + कार्बन डाइऑक्साइड (g) |
(c) हाइड्रोजन (g) + क्लोरीन(g) → हाइड्रोजन क्लोराइड(g) |
(d) मैग्नीशियम (s) + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (aq) → मैग्नीशियम क्लोराइड (aq) + हाइड्रोजन (g) |
“शिक्षा कभी भी व्यर्थ नहीं होती भले ही वो किसी
भी तरह की ग्रहण की गई हो l”
दोस्तों आपको हमारा post कैसा लगा????आशा करता हूं कि आपको ये पोस्ट अवश्य पसंद आया होगा। अगर आपको इसी प्रकार के और भी महत्वपूर्ण प्रश्न एवं study materials चाहिए तो आप हमें comment करके बता सकते हैं।
आप हमें comment करके जरूर बताएं।
दूसरे Chapter का V.V.I question अगले post में......
धन्यवाद....



7 Comments
It was vey very helpful sir....thnxx to u for this sir...❤️❤️
ReplyDeleteThnxxxx
DeleteGlorious...And
ReplyDeleteReally sir it's is too helpful for us... Thanks 👍😊
Thnxxxx
DeleteFantastic 👍👍👍...And
ReplyDeleteThankyou sir...🙂🙂
thnxxx for ur cmpliment...
DeleteNice sir
ReplyDelete